इजरायल-गाजा तनाव से जुड़े बढ़ते बहिष्कार के चलते Starbucks स्टारबक्स कॉर्पोरेशन को हुआ 11 बिलियन डॉलर का नुकसान

सिएटल स्थित स्टारबक्स कॉर्पोरेशन ने एक बड़े मूल्यवान नुकसान का सामना किया है,कंपनी को 11 बिलियन डॉलर की हानि हुई, जिसमें 9.4% की गिरावट शामिल है और इस भारी गिरावट की वजह इजरायल-गाजा तनाव से जुड़े बढ़ते बहिष्कार के बीच,असंतोष का बढ़ना माना जा राहा है। जो स्टारबक्स कॉर्पोरेशन को एक बड़े आंतरिक संकट की ओर बढ़ा रहा है।


 

स्टारबक्स के बहिष्कार की उत्पत्ति का मुख्य कारण स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड के एक अप्रत्याशित ट्वीट बताया जा राहा है जो कंपनी के बरिस्ता दल का प्रतिनिधित्व करता है और ट्वीट मे फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता की आवाज बुलंद की गयी थी। इस ट्वीट से व्यापक बहिष्कार की शुरुआत कर दी है, जिसने कंपनी की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

हाल ही में Starbuck corporation 
कंपनी के शेयरों में हुई 8.96% की गिरावट देखने को मिली है। 16 नवंबर से रेड कप डे प्रमोशन के साथ इसे 11 बिलियन डॉलर के नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस गिरावट के साथ-साथ, सुस्त बिक्री और हॉलिडे लाइनअप के प्रति उदासीन स्वागत की रिपोर्ट ने कंपनी की संभावनाओं को और भी कमजोर कर दिया है।


एक उद्योग विश्लेषक ने इस स्थिति को समझते हुए कहा, "इजरायल-गाजा तनाव से जुड़े बढ़ते बहिष्कार के बीच, असंतोष का बढ़ना कंपनी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियां पैदा कर सकता है।


बाजार की इस गिरावट ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, स्टारबक्स के शेयरों में जो 12 सत्रों से गिरावट देखी जा रही है उसमे 1992 में अपनी स्थापना के बाद से सबसे लंबी गिरावट है। प्रति शेयर का मूल्य वर्तमान में लगभग 95.80 डॉलर है, जो इसके 115 डॉलर के वार्षिक शिखर के बिल्कुल विपरीत है।


स्टारबक्स की सीईओ ने चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है और मौजूदा आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कंपनी के विविध आउटरीच चैनलों और ग्राहकों को संलग्न करने की क्षमता में आशावाद व्यक्त किया है।


बहिष्कार के परिणामस्वरूप, स्टारबक्स ने मिस्र अपने सभी आउटलेट्स पर कर्मचारियों को कम कर दिया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ